Uncategorizedटॉप न्यूज़देशराजनीति

दिल्ली में भाजपा की जीत मोदी के अच्छे नेतृत्व और गांरटी की जीत : गौरव पाडला

हरियाणा -

दिल्ली की जनता ने मोदी के विकास व विश्वास पर लगाई जीत की मोहर ।



हरियाणा के कैथल जिले से सचिन सैनी रिपोर्ट

(आर. 5 समाचार लाइव )
कैथल – हिंदी सलाहकार समिति केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार (दूर संचार विभाग, संचार मंत्रालय) के सदस्य एवं भाजपा नेता गौरव मित्तल पाडला ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज भाजपा की प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे नेतृत्व और गांरटी की जीत है। दिल्ली की जनता ने मोदी के विकास, विश्वास की गारंटी पर अपनी जीत की मोहर लगाई है। दिल्ली में भाजपा की जीत दिल्ली की जनता की अपनी जीत है। भाजपा नेता गौरव मित्तल पाडला ने दिल्ली में भाजपा की प्रचंड शानदार जीत पर खुशी जाहिर कर कार्यकर्ताओं में मिठाईयां बांटी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यमुना का अपमान किया, ये हार उसी का नतीजा है। आज दिल्ली की जनता ने आप को हराकर झूठ का पर्दाफाश किया है। झूठ व लूट की बुनियाद पर बनी आप सरकार को दिल्ली की जनता ने सबक सिखाकर सुपड़ा साफ किया है। भाजपा नेता गौरव मित्तल पाडला ने कहा कि दिल्ली चुनाव में कांग्रेस का भी जनता ने पूरी तरह से सुपड़ा साफ कर दिया है। जहां कांग्रेस की सरकार आती है वहां ईवीएम ठीक रहती है और जहां हार जाती है वहां ये ईवीएम को दोष देने लग जाते हैं। इलेक्शन कमीशन में दिक्कत नहीं बल्कि आज कांग्रेस देश से खत्म होने के कगार पर है। जनता ने कांग्रेस को बुरी तरह से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि जिन भी राज्यों में डबल इंजन की सरकार है वो राज्य सौ की स्पीड से दौड़ रहा है। हरियाणा में विकास पुरुष मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा विकास की बुलंदियों को छू रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!