Uncategorizedदेश

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर फूंका केजरीवाल व आतिशी का पुतला, यमुना पर दिए गए बयान का किया विरोध।

हरियाणा -

हरियाणा की जनता का किया अपमान, माफी मांगे केजरीवाल : मुनीष कठवाड़।


हरियाणा के कैथल जिले से सचिन सैनी की रिपोर्ट-
(आर. 5 समाचार)–

कैथल। यमुना के पानी में हरियाणा द्वारा जहर मिलाने के केजरीवाल के बयान के विरोध में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और करनाल रोड पर केजरीवाल का पुतला फुका। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष मुनीष कठवाड़ ने किया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जिला कार्यालय कपल कमल में एकत्र हुए।‌ जिला अध्यक्ष मुनीष कठवाड़ ने कहा कि‌ यमुना को साफ तो दिल्ली सरकार नहीं कर पाई और आरोप हरियाणा पर लगा रही है। दिल्ली के 12 गंदे नालों का वेस्ट यमुना में डाला जा रहा है। ऐसे में दिल्ली सरकार को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। इसके बाद दूसरे पर आरोप लगाने चाहिए। जबकि दिल्ली जल बोर्ड ने कह दिया है कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं आया है। पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि केजरीवाल की खुद की बुद्धि खराब हो गई है। इसलिए पहले उसे हरियाणा के लोगों और फिर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से माफी मांगनी चाहिए। हरियाणा सरकार लोगों की भलाई के लिए काम कर रही है। भाजपा की हरियाणा सरकार को जितने हरियाणा के लोग प्यारे हैं उतने ही दिल्ली के लोगों से वह प्यार करती है। केजरीवाल आज तक झूठे वादे और थोथे नारों के सहारे ही सत्ता हासिल करते आ रहे हैं। इस बार उन्हें अपनी हार तय लग रही है इसलिए इस तरह के घटिया बयान देने पर उतर आए हैं। केजरीवाल हरियाणा का वह नालायक बेटा है। जो अपने आप की ही कदर नहीं कर सकता। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता केजरीवाल का पुतला लेकर नारे लगाते हुए करनाल रोड पर सचिवालय के निकट चौराहे पर पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल और आतिशी का पुतला फुंका। प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, महासचिव सुरेश संधू, रामपाल राणा, जिला मीडिया प्रभारी राज रमन दीक्षित, कृष्ण पिलनी, शक्ति सौदा, हरिश्चंद्र जांगड़ा, सुरेश गर्ग नौच, राम प्रताप गुप्ता, शैली मुंजाल, प्रवीण प्रजापति, आदित्य भारद्वाज, बलविंदर जांगड़ा, सतबीर भारद्वाज, कृष्ण ढुल, सुरेश क्योड़क, गोपाल सैनी यशपाल प्रजापति, देवी दयाल बरसाना, सरोज बाला, मनोज राणा व रमनदीप कौर आदि ने हिस्सा लिया।‌

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!