देश

राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल सीवन में गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया।

हरियाणा -



प्रधानाचार्य स्टेट अवार्डी सुदर्शन शर्मा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया

हरियाणा के कैथल से सचिन सैनी की रिपोर्ट

कैथल। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल सीवन में गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य स्टेट अवार्डी सुदर्शन शर्मा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। एनसीसी कैडेट द्वारा परेड की सलामी दी गई।

प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस के महत्व की रूपरेखा विस्तार पूर्वक रखी। उन्होंने बताया कि हमारे लिए राष्ट्र सर्वप्रथम है। हमें संविधान की गरिमा को बनाए रखते हुए देश के विकास में ज्यादा से ज्यादा योगदान देना होगा। तभी देश का विकास संभव है। आज भारत दुनिया के अग्रणी देश की पंक्ति में खड़ा हुआ है। इस उपलब्धि में देश के सभी नागरिकों की अहम भूमिकारही है। हम सब का नैतिक कर्तव्य बनता है कि हम राष्ट्र के मूल्यों में विश्वास रखें व देश की सेवा सुरक्षा में तन – मन से सहयोग करें। स्टेज संचालन हिंदी प्राध्यापक बहादुर सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का सभी स्टाफ एवं एसएमसी के सदस्य व नगर से आए हुए गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। आए हुए अतिथियों को जलपान करवाया गया व बाद में विद्यालय के विकास हेतु एसएमसी की मीटिंग का आयोजन भी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!