Uncategorized

साहित्य सभा से जुड़े साहित्यकार डाॅ. अशोक कुमार को अर्पिता सिंह साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

पंजाब से सचिन सैनी की रिपोर्ट -



कैथल। साहित्य सभा कैथल से जुड़े साहित्यकार एवं रेडियो जाॅकी डा. अशोक कुमार को पटियाला ( पंजाब ) की संस्था साहित्य कलश परिवार ने अर्पिता सिंह साहित्य गौरव सम्मान-2025 से सम्मानित किया। पटियाला के प्रभात परवाना ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मान – समारोह, पुस्तक-विमोचन एवं कवि – सम्मेलन में डाॅ. अशोक कुमार को यह सम्मान मुख्य अतिथि सुषमा गुप्ता, असिस्टेंट डायरेक्टर, दूरदर्शन जालंधर, विशिष्ट अतिथि सोहन कुमार, कार्यक्रम अधिकारी, आकाशवाणी जालंधर, साहित्य कलश पटियाला के संस्थापक सागर संजय सूद सहित अन्य गणमान्य विभूतियों के कर-कमलों से प्राप्त हुआ। डाॅ. अशोक कुमार को यह सम्मान उनकी साहित्य साधना और लगन को देखते हुए साहित्य कलश संस्था द्वारा प्रदान किया गया। संस्था द्वारा डाॅ. अशोक कुमार को 3100/- रुपये की धनराशि व अभिनंदन-पत्र सम्मान-स्वरूप भेंट किये गये। सम्मान – समारोह के अंतर्गत आयोजित कवि – सम्मेलन में डाॅ. अशोक कुमार ने अपनी एक ग़ज़ल पढ़कर वाहवाही बटोरी। ग़ज़ल के शेर थे : ज्ञान का भंडार किताबें। जीवन का आधार किताबें। तन्हा होते नहीं कभी वो, जिनकी हैं ये यार किताबें। डाॅ. अशोक कुमार के पटियाला में साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित होने पर साहित्य सभा व नगर कैथल में उल्लास का वातावरण बना हुआ है। उन्हें साहित्य सभा के पदाधिकारियों, सदस्यों, साहित्य-प्रेमियों और परिचितों से बधाई – संदेश मिल रहे हैं।
साहित्य कलश पटियाला आयोजित सम्मान-समारोह में डाॅ. अशोक कुमार को अभिनंदन-पत्र और धनराशि भेंटकर सम्मानित करतीं मुख्य अतिथि।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!