Uncategorizedयूपीराजनीति

नगर विकास मंत्रालय के स्थाई समिति के सदस्य बनायें जाने पर सदर विधायक का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया।

ब्यूरो रिपोर्ट -

महाराजगंज – उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास विभाग मंत्रालय के स्थायी समिति में स्थानीय स्वशासन संबंधी स्थाई समिति के सदस्य बनाये जाने पर सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया का क्षेत्र के लोगों ने स्वागत किया । नगर विकास मंत्रालय के द्वारा जारी पत्र में सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया को स्थाई समिति का सदस्य बनाया गया है। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया के नगर विकास विभाग की स्थानीय स्वशासन स्थाई समिति का सदस्य बनाए जाने से लोगों में हर्ष व्याप्त है। विधायक के स्थाई समिति में मनोनयन और पनियरा खुटहा पकड़ी मार्ग पर ध्वस्त पुल के निर्माण की स्वीकृति मिलने पर ,प्रमुख प्रतिनिधि राम हरख गुप्ता,नगर अध्यक्ष सानंदन पटेल, रमेश मोदनवाल,संजीव शुक्ला, ,राकेश अग्रहरी, अशोक पटेल, लाल जी गुप्ता, शांति ,विनय चौरसिया ,वीरेंद्र लोहिया, राधेश्याम गुप्ता, गुड्डू सिंह ,आदर्श त्रिपाठी, अजय पटेल ,वीरेंद्र जायसवाल सहित तमाम लोगों ने माला पहना कर बुके देकर स्वागत किया और बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!