Uncategorizedटॉप न्यूज़देश

यात्री कल्याण समिति रजिस्टर कैथल ने जनता की मांगों को लेकर भूख हड़ताल कर धरना दिया।

हरियाणा -

हरियाणा के कैथल से सचिन सैनी की रिपोर्ट –

(आर 5 समाचार)-

कैथल – रेल यात्री कल्याण समिति रजिस्टर कैथल पिछले 20 सालों से रेलवे से संबंधित समस्याओं के निवारण हेतु संघर्ष कर रही हैं। जिला कैथल की रेलवे से संबंधित समस्याओं के निवारण हेतु संघर्ष कर रही है। जिला कैथल की रेलवे से संबंधित कई मांगे आज भी बाकि हैं जिनको कई – कई बार देश के प्रधानमंत्री, रेलवे मंत्री, रेलवे बोर्ड, समय – समय के सांसद, जनरल मैनेजर, डी.आर.एम. रेलवे इत्यादि को लगभग 15 सालों से पत्र लिखना, स्वयं जाकर मिलना, भूख हड़ताल व धरना देना इत्यादि समिति रेलवे के कामों में लगी हुई हैं। समिति शहर की निम्न मांगों को लेकर आज भूख हड़ताल/धरना पटवार भवन के सामने, शहीदी पार्क के पास रखा गया हैं जिसमें चेयरमैन सतपाल गुप्ता एंव प्रधान बलवंत सिंह जाटान ने बताया कि निम्न गाडियां चलाने पर शहर में व्यापार बढ़ेगा, रौनक आयेगी व शहर की उन्नति होगी।

इस भूख हड़ताल का समर्थन भारतीय किसान यूनियन ( धन्ना भगत ) होशियार सिंह गिल, रामकला रिसीदा ( रिटायर्ड कर्मचारी संघ ) जय प्रकाश शास्त्री ( प्रदेश संगठन सचिव ), रामशरण राशिश ( जिला कार्यालय सचिव ), रमेश हरित प्रधान ( किसान सभा ), सतपाल आनंद, जसवीर सिंह अन्य ने समर्थन दिया।

मांगे निम्नलिखित हैं :-

1. गाड़ी नं. 64462 नरवाना – कैथल से दिल्ली वाया करनाल, पानीपत, सोनीपत चलाने हेतु, 2. गाड़ी नं. 11841 व 11842 गीता जयंती एक्सप्रेस ट्रेन कैथल – नरवाना तक विस्तार बारे, 3. गाड़ी नं. 54039 – 54042 को चलाने हेतु, 4. गाड़ी नं. 14523 – 14524 हरिहार एक्सप्रेस को जींद तक चलाने हेतु, 5. गाड़ी नं. 14717 – 14718 को हिसार से हरिद्वार वाया जींद तक चलाने हेतु, 6. गाड़ी नं. 09737 – 09738 अंबाला से जोधपुर ( खाटू श्याम स्पैशल ) नियमित तौर पर चलाने बारे, 7. बजट 2014 में पास उकलाना – नरवाना रेल लाईन बनाने बारे, 8. कैथल का प्लेटफार्म लम्बा व ऊंचा बनाने बारें।

1. गाड़ी नं. 64462 कुरुक्षेत्र – निमाजुदीन ( दिल्ली ) को नरवाना से चलाया जाएं क्योंकि रात को यह गाड़ी 7 घंटे कुरुक्षेत्र खड़ी रहती हैं ताकि जिला कैथल की जनता इस गाड़ी द्वारा कुरुक्षेत्र – करनाल – पानीपत – सोनीपत होकर दिल्ली जा सकें। कोई खर्चा नहीं है।

2. गाड़ी नं. 11841 व 11842 गीता जयंती एक्सप्रेस जो लगभग 3 घंटे कुरुक्षेत्र खड़ी रहती हैं उसे कुरुक्षेत्र ना खड़ी करके कैथल/नरवाना तक की जाएं जिसका कोई खर्चा नहीं है।

3. गाड़ी नं 54039 – 54042 जिसको बंद कर दिया गया था उसको चलवाया जाएं। यह गाड़ी कुरुक्षेत्र – जींद व वापिस जींद से कुरुक्षेत्र चलती थी। यह गाड़ी जो दोपहर में आती जाती थी को दुबारा चालू किया जाएं। इसके न चलने जनता ही नहीं, रिक्शे वाले व मजदूर लोग भी परेशान हैं।

4. गाड़ी नं. 14523 – 14524 हरिहार एक्सप्रेस जो 15 घंटे अंबाला खड़ी होती हैं जींद तक करना तीन जिलों के यात्रियों को इसका लाभ होगा अन्य कोई खर्चा नहीं है। जींद में भी रेल का सफाई यार्ड हैं।

5. हिसार से हरिद्वार वाया जींद – नरवाना – कैथल – कुरुक्षेत्र गाड़ी नं. 14717 -14718 को चलाया जाएं क्योंकि वाया पानीपत – करनाल के रास्ते सवारियां नहीं मिलती परंतु वाया जींद – कैथल बांगर का हलका हैं यहां के भक्त जन हरिद्वार जाना बहुत पसंद करते हैं।

6. रेल गाड़ी नं. 09737 – 09738 अंबाला से जोधपुर ( खाटू श्याम स्पैशल ) नियमित तौर पर चलाई जावें।

7. बजट 2014 में पास उकलाना – नरवाना रेल लाईन बनाने से 123 कि. मी. का रास्ता कम होता हैं और इसका बजट भी रूपए 420.69 का पास किया गया था।

8. कैथल रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म लंबा व ऊंचा किया।

इस भूख हड़ताल/धरने पर चेयरमैन सतपाल गुप्ता एवं प्रधान बलवंत सिंह जाटान, अमित गुप्ता, डॉ. बीरबल दलाल, हरिकृष्ण शर्मा, ज्ञानचंद भल्ला, पवन शर्मा, अश्विनी हड़ताल, जोगिंद्र ढुल, नरेंद्र निझावन, डा. संजय, लाजपत राय सिंगला, सुरेंद्र अरोड़ा, रामकरण, सुखदेव बंसल, जिले सिंह कठवाड, राजकुमार गर्ग, कपूर चंद गोयल, ईश्वर दास अरोड़ा, सुरेंद्र वाल्मीकि, राजेश सिंगला समेत अन्य मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!