विधानसभा घनौरा के ग्राम फौलादपुर में सपा द्वारा चलाई जा रही PDA चौपाल सम्पन्न।
अमरोहा -
(अमरोहा से जिला संवाददाता नरेश सागर) –
अमरोहा – राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के निर्देश व श्यामलाल पाल प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के आदेशानुसार विधानसभा धनौरा की PDA चौपाल दिन मंगलवार को फौलाद पुर में आनंद यादव और भोला यादव के आवास पर आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता मस्तराम यादव जिला अध्यक्ष ने करते हुए समाजवादी पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए कहा 2027 में पूर्ण बहुमत से समाजवादी पार्टी अपनी सरकार बनाएगी, इसी कड़ी में विधानसभा अध्यक्ष आमिर रजा जैदी ने कहा PDA के साथ आने बालें सभी वर्गों का समाजवादी पार्टी सम्मान करती है बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी की राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट लता सागर ने PDA की पंचायत में कहा अगर हमारी माता सावित्री फूले फातिमा शैख माता रमाबाई अम्बेडकर जी ने बलिदान ना दिया होता तो आज हम महिलाओं का कोई सम्मान नहीं होता ,देश की महिलाओं को सम्मान देने के लिए हम महिला हमेशा उनकी कर्जदार रहेंगी। इस मौके पर रघुवीर सिंह,रघुनाथ, (वीरेंद्र सिंह प्रधान) ,विमल कुमार मुन्नी सैनी, प्रेम व्रती , जमना, उर्मिला, गीता सुषमा, प्रीति सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।