समाज कल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में हिंदू समुदाय द्वारा लावारिस शवों को कन्धादान देकर अन्तिम विदाई दी गई।
कानपुर नगर ब्यूरो रिपोर्ट -
कानपुर नगर – समाज कल्याण सेवा समिति (पंजी) कानपुर के तत्वाधान में आयोजित लावारिस शवों को ससम्मान कंधादान अभियान के प्रथम दिन हिंदू समुदाय द्वारा लावारिस शवों को कन्धादान देकर अंतिम विदाई दी गई।
फूलों से सजी तीन लावारिस शवों को जब पोस्टमार्टम हाउस से कंधों पर लाद कर फूलों। की वर्षा करते हुए निकले तो शवों को देखकर राह चलते हुए लोग थम गये व उनके मुख से यही निकल रहा। कि यह किस महामानव की शव यात्रा है कंधा देने वालों में होड़ लगी रही व एक दूसरे को कंधा बदलते देखा गया। समाज कल्याण सेवा समिति। के महासचिव ने अपने संबोधन में कहा कि जब कोई लावारिस पैदा नहीं हुआ है तो कोई लावारिस मरे क्यों ? हमारी समिति इंसानियत के लिए काम करती है। समिति द्वारा वर्ष 2009 से इस मुहिम को अंजाम दिया जा रहा है जनपद कानपुर नगर में अभी तक 16000 से अधिक लावारिस शवों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है समिति के सचिव द्वारा आवाहन किया गया कि इस मानव सेवा यज्ञ में तन मन धन से सहयोग करें और इतना भी संभव न हो सके तो बांस पन्नी कफन चादर दान दें और इतना भी ना हो सके तो कम से कम कन्धादान दें और हमारे कंधे से कंधा मिलाकर लावारिस के वारिस बने। कन्धादान अभियान में प्रमुख रूप से अमिताभ बाजपेई (विधायक), मदन सिंह भाटिया,डॉ सुभाष चंद्रा , पवन गुप्ता, नरेश चंद्र त्रिपाठी एडवोकेट, मनोज सिंह एडवोकेट, अशोक यादव, रविंद्र सिंह चौहान, अनुज शुक्ला एडवोकेट, संजय गुप्ता, इंजी कोमल सिंह, जय मिश्रा, राजेश सिंह देवल, राधेश्याम भारतीय, राहुल देव यादव, अखिलेश राजवंत, बबलू कुमार गौतम, मुकेश गौतम, कुमार सुंदरम , डॉ यशवंत राव, विष्णु दिवाकर , नवीन गौतम एडवोकेट, विनीत कुमार, विनय सेन, संतोष कुमार, रमेश यादव, रोहित गौतम, आशीष कुमार यादव, सोनू टी स्टॉल, रोहित सिंह, सोनू तिवारी, रविंद्र दुबे, बाबू पासवान, रोशन साहू, अरुण कुशवाहा, जीतू सोनकर, नरेंद्र कठेरिया, सोहन भारती, शिवम सिंह आजाद, अजय भारती, पुत्तन सिंह, अतुल कुरील, राहुल गौतम, विजय सागर एडवोकेट, अनिल प्रजापति, आशीष गुप्ता, संदीप ठाकुर, मोहित ठाकुर, राज वर्मा , महेश कुशवाहा, हरिओम खन्ना, लाल जी, अलीबाबा, अर्जुन, राज बहादुर, रोहित प्रजापति, विनोद कुमार एडवोकेट, राकेश राव, आकाश कुमार, दुर्गा प्रसाद, लाला, चंद्रशेखर बाल्मिकी , अमित शर्मा, श्रीमती बबली गौतम, श्रीमती सुनीता बौद्ध, श्रीमती मनीषा पैंथर , श्रीमती फूलमती, पिंकी चंद्रा, फूलदुलारी, मनोरमा, मंजू देवी, नीतू शर्मा, गुड़िया, रामकली, भारती देवी, निशा देवी, अजय कुमार, संजीव कौशल, खन्नू, रामचंद्र निषाद, मोहम्मद रिजवान, प्रदीप पैंथर, सुरेंद्र पैंथर, शुभम जैसवार सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।