देशराजनीति

दिल्ली चुनाव में बनेगी स्पष्ट बहुमत से भाजपा की सरकार : गौरव पाडला।

हरियाणा -

कहा : अरविंद केजरीवाल दिल्ली में आप की हार से बौखलाए

(हरियाणा के कैथल जिले से सचिन सैनी की रिपोर्ट)
आर 5 समाचार लाइव –

कैथल। हिंदी सलाहकार समिति केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार (दूर संचार विभाग संचार मंत्रालय) के सदस्य एवं भाजपा नेता गौरव मित्तल पाडला ने दावा किया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में दिल्ली चुनाव में भाजपा की स्पष्ट बहुमत से सरकार बनेगी और झूठ व लूट की बुनियाद पर टिकी आप पार्टी का सुपड़ा साफ होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनते एवं आप की करारी हार से अरविंद केजरीवाल बौखला गए है और अनापशनाप बयानबाजी कर जनता को गुमराह कर रहे है, लेकिन दिल्ली की जागरूक जनता केजरीवाल के बहकावे में नहीं आऐगी और वोट की चोट पर दिल्ली से आप का सफाया कर भाजपा सरकार बनाने का काम करेगी। अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए यमुना के पानी में हरियाणा द्वारा जहर मिलाने के आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए गौरव मित्तल पाडला ने कहा कि यमुना को साफ तो दिल्ली सरकार नहीं कर पाई और आरोप हरियाणा पर लगा रही है। दिल्ली के 12 गंदे नालों का वेस्ट यमुना में डाला जा रहा है। ऐसे में दिल्ली सरकार को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। इसके बाद दूसरे पर आरोप लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अपना मानसिक संतुलन खो चुके है और यमुना नदी के बारे में गलत बयानबाजी कर लोगों को गुमराह कर रहे है। जबकि हकीकत में जनता केजरीवाल की झूठ व लूट की नीति को समझ चुकी है, इसलिए पहले उसे हरियाणा के लोगों और फिर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से माफी मांगनी चाहिए। गौरव पाडला ने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार दिन रात हरियाणा की जनता की भलाई के लिए काम कर रही है। भाजपा की हरियाणा सरकार को जितने हरियाणा के लोग प्यारे हैं उतने ही दिल्ली के लोगों से वह प्यार करती है। केजरीवाल आज तक झूठे वादे और थोथे नारों के सहारे ही सत्ता हासिल करते आ रहे हैं। इस बार उन्हें अपनी हार तय लग रही है इसलिए इस तरह के घटिया बयान देने पर उतर आए हैं। जिसके लिए जनता केजरीवाल को कभी माफ नहीं करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!