Uncategorized
पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने चेक की छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था
कानपुर
पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा महामहिम राज्यपाल महोदया के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के 32 वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने पर कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को चेक किया गया।
आज दिनांक 28.09.2024 को पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देशन व अपर पुलिस आयुक्त महोदय( कानून एवं व्यवस्था) के निकट पर्यवेक्षण में पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा महामहिम राज्यपाल महोदया उत्तर प्रदेश के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के 32 वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए ड्यूटी में लगे पुलिस बल को चेक किया गया एवं सभी को आवश्यक दिशा-निर्देशित दिए गए।