Uncategorized

युवती के साथ मारपीट व अभद्रता करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

कानपुर

दिनांक 30.08.2024 को सचेंडी निवासी के द्वारा थाना सचेंडी कानपुर नगर में लिखित तहरीर दी गयी थी कि मेरी पुत्री व उसकी सहेली दोनों जीआईसी इण्टर कॉलेज भौती से स्कूटी से घर आ रही थी तभी रास्ते में अमित गौतम पुत्र श्रीकांत निवासी ग्राम भौती प्रतापपुर ने रास्ते में रोक कर मारपीट कर कपड़े फाड़ दिये व छेड़छाड़ करने लगा व उसके साथी अफरीदी पुत्र महमूद निवासी भौती प्रतापपुर थाना सचेंडी द्वारा वीडियो बना कर वायरल कर दिया गया।

गिरफ्तार अमित व अफरीदी                                                  अमित व पीड़िता दोनों पूर्व से परिचित हैं। जिसके सम्बंध में थाना सचेंडी में मुकदमा अपराध संख्या 282/2024 धारा 126(2) 115(2) 76 351(3) 79 BNS v, व 67, आईटी एक्ट दिनांक 30.08.2024 को पंजीकृत किया गया है। दोनो अभियुक्तों अमित और अफरीदी को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!